संभल, सितम्बर 20 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चलने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार विभिन्न गांवों में बिना अनुमति जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रालियों और डंपरों से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन के चलते खेतों और आसपास के क्षेत्रों में गहरे गड्ढे बन जाते हैं । वहीं भारी वाहनों के आवागमन से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों तथा किसानों का आरोप है कि उच्चधिकारियों से शिकायतों के बावजूदप्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से खनन स्थलों की जांच कराकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Amroha News: खनन के वाहनों की आवाजाही से सड़कें बदहाल, अफसरों पर कार्रवाई न करने का आरोप ...