संभल, अगस्त 9 -- Sambhal News: असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव सैंधरी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय के नए भवन का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।

विद्यालय के पुराने भवन की स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के पुराने भवन जर्जर होने के कारण नीलाम कर ध्वस्त किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक नया भवन नहीं बनने से करीब 147 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का प्राथमिक विद्यालय करीब वर्ष 1947 में निर्मित भवनों में संचालित हो रहा था। इनमें से दो भवन जर्जर हालत में पहुंचने के कारण पहले ही नीलाम कर ध्वस्त किए जा चुके हैं। वहीं बचे एक भवन को भी प्रशासन ने जर्जर घोषित कर ध्वस्तीकरण के लिए नीलाम कर दिया है। ऐसे में विद्यालय के लिए सुरक्षित भवन नहीं होने से बच्चों की शिक्षा को लेकर अ...