संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: चन्दौसी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति की हत्या के मामले में कोर्ट द्वारा पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद अब संभल जिले के चन्दौसी में हुए चर्चित ''राहुल हत्याकांड'' पर हर किसी की नजरें टिक गई हैं। गुरुवार न्यायालय में इस सनसनीखेज मामले को लेकर अहम सुनवाई होनी है। इस मामले में मृतक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव पर ग्राइंडर से काटकर हत्या करने का गंभीर आरोप है। 18 नवंबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र के बड़ी ईदगाह के बाहर नाले में एक शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त राहुल के रूप में हुई थी। हत्यारों ने बेरहमी की सभी हदें पार करते हुए राहुल के सिर, हाथ और पैर काटकर उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया था और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे नाले में फेंक दिया था।

पुलिस जांच में आरोपियों का खुलासा...