Sambhal News: गोवंशीय पशु का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत, तेंदुए की आशंका से वन विभाग अलर्ट
संभल, अक्टूबर 21 -- Sambhal News: सिंहपुरसानी, संवाददाता। थाना नखासा क्षेत्र के गांव बहरामपुर की मढ़ैया के जंगल में मंगलवार सुबह गोवंशीय पशु का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पशु की मौत तेंदुए के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास मिले पद्चिह्नों का निरीक्षण किया। हमलावर जानवर की पहचान के लिए जंगल में कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव भदरौला निवासी मनोज के खेत में गोवंशीय पशु का शव पड़ा मिला। पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचे भदरौला निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र शीलचंद की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तेंदुए के हमले की आशंका की खबर आसपास के गांवों में फैलने से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.