Sambhal News: गैलुआ गांव में दिनदहाड़े लाखों रुपये की नकदी-ज़ेवर चोरी
संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: नखासा थाना क्षेत्र के गैलुआ गांव में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक घर से चोर नकदी जेवर और दो मोबाइल फोन समेत 6 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में घुसकर संदूक और अलमारी के ताले तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गैलुआ निवासी विजय सिंह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मजदूरी करने गए थे। उनकी पत्नी शशि सुबह लगभग दस बजे मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपनी छोटी बेटी सुगंध के साथ घर के पीछे धान की फसल की सिंचाई करने चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया। शशि दोपहर करीब दो बजे सिंचाई के बाद घर लौटीं तो उन्होंने कमरों में सामान बिखरा पाया। उन्होंने बताया कि चोर दो मोबाइल फोन, संदूक से बीस जोड़ी कपड़े, अलमारी से जेवर और बीस हजार रुपये नकद ले गए। शशि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.