Sambhal News: गुरुद्वारे में गूंजी गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी, संगत ने छका लंगर
संभल, सितम्बर 27 -- Sambhal News: संभल विकासखंड के गांव भारतल सिरसी स्थित संत जोगा सिंह गुरुद्वारा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में संगत पहुंची और गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। धार्मिक आयोजन के दौरान विधिवत गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। पाठ की समाप्ति के बाद अरदास की गई। श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में शीश नवाकर परिवार और समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद संगत के लिए गुरु का लंगर आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव से लंगर में सहयोग भी किया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जोगा सिंह स्मारक स्थल पर हुआ गुरु ग्रन्थ साहिब पाठ ज्ञानी उदित सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.