Sambhal News: गुरुद्वारा संत जोगा सिंह में हरगोविंद सिंह का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया
संभल, जुलाई 19 -- Sambhal News: भारतल सिरसी स्थित गुरुद्वारा संत जोगा सिंह में रविवार को हरगोविंद सिंह का जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरबाणी के पावन पाठ से हुई। रागी जत्थे द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिससे गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। संगत ने गुरु की वाणी का श्रवण कर मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश ग्रहण किया।गुरबाणी पाठ के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगत ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह, किरणपाल सिंह, विकास चौधरी, सोनू चाहल, मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.