Sambhal News: गुमसानी में 0.736 हेक्टेयर जमीन से हटे अवैध दावेदार, प्रशासन ने श्रेणी-5 में दर्ज की भूमि
संभल, अक्टूबर 16 -- Sambhal News: संभल तहसील के गांव गुमसानी में सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आराजी गाटा संख्या 517 की 0.736 हेक्टेयर भूमि को संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार से मुक्त कर मूल श्रेणी-5 यानी कृषि योग्य भूमि (नई परती) के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। एसडीएम विकास चंद्र के निर्देश पर गुरुवार को टीम भेजकर जमीन पर प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर अपना कब्जा लिया। तहसीलदार सम्भल की ओर से प्रस्तुत आख्या को स्वीकार करते हुए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज कुमार द्विवेदी ने सात अक्तूबर को गुमसानी स्थित आराजी गाटा संख्या 517, रकबा 0.7360 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करने का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सात घंटे खेतों पर चली कसरत, 160 बीघा जमीन मुक्त कराई बता दे पूर्व में उक्त भूमि राजस्व अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.