Sambhal News: गुमथल में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 51 महिलाओं ने की सहभागिता
संभल, जुलाई 22 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम गुमथल के समीप स्थित वनखंडी चौधराना बाबा संत आश्रम में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 51 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर सिर पर कलश रखकर भाग लिया। धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच निकली कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य हिरदेश कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कराया। इसके बाद आश्रम परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्ग, शिव मंदिर, जाहरवीर बाबा स्थल और मुख्य चौराहे से होकर वापस आश्रम पहुंची, जहां विधिवत समापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.