संभल, नवम्बर 28 -- Sambhal News: गुन्नौर । संवाददाता गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा मजरा नगलिया में धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। ग्राम निवासी लालराम यादव द्वारा कराए गए इस धार्मिक अनुष्ठान में माता रानी के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन कर गुणगान किया गया।जागरण की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात भजन गायकों ने माता रानी और अन्य देवी-देवताओं के एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। मां के जयकारों से पूरा गांव और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जो ग्रामीणों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।आयोजक लालराम यादव ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना...