Sambhal News: गाली गलौज व रुपये न देने का आरोप
संभल, जुलाई 5 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह निवासी महिला बंटी ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पति दूध का व्यवसाय करते थे। लगभग दो महीने पूर्व बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। पति गांव से दूध एकत्र कर एक व्यक्ति को बाहर सप्लाई करते थे। एक माह पूर्व महिला ने जब अपने बकाया रुपए मांगे तो वह चार पांच दिन बाद रुपए देने की बात कहने लगा। बाद में वह महिला के पति पर अपने रुपए बकाया बताने लगा। जबकि महिला का आरोप है कि उस व्यक्ति पर उसके पति के रुपए बकाया निकल रहे है। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.