संभल, अक्टूबर 22 -- Sambhal News: चंदौसी रोड स्थित गायत्री सेवा आश्रम में गायत्री महिला मंडल की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 35 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली-गाजियाबाद से आए एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. मीनू गुप्ता, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. मनीषा जैन और डॉ. विपिन भाटिया ने मां गायत्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा गायत्री मंत्र का उच्चारण करके किया। डॉ. मीनू गुप्ता ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही। डॉ. शालिनी गुप्ता ने इसे वैदिक चिकित्सा पद्धति बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. मनीषा जैन ने शुगर, ब्लड प्रेशर और गठिया जैसी ...