संभल, जुलाई 12 -- Sambhal News: चन्दौसी, संवाददाता। शहर के गांधी पार्क में रविवार को शासन के आदेश पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ पार्क में पौधारोपण किया गया।शासन के आदेश पर हरित आवरण में वृद्धि तथा जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य नगर पालिका में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय और ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने सरोजिनी नायडू कंपोजिट विद्यालय के बच्चों के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाया। इस अवसर पर खाद एवं सफाई निरीक्षक प्रियंका सिंह, सुनील कुमार, प्रभाकर गुप्ता, अंशुल गुप्ता, डा.दुर्गा टंडन, अभिषेक गुप्ता, लवित वार्ष्णेय, मुकुल शर्मा...