Sambhal News: गर्मी व उमस लोगों की सेहत पर डाल रही असर, अस्पतालों में मरीजों की भीड़
संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: जिले में लगातार बदल रहे मौसम ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। हल्की बूंदाबांदी और दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने बीमारियों का प्रकोप बढ़ा दिया है। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका असर सरकारी व निजी अस्पतालों में साफ दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह से ही पर्चा खिड़की, ओपीडी कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, पेट संबंधी संक्रमण और गर्मी से जुड़ी समस्याओं के पहुंचे। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही, क्योंकि बदलते मौसम का असर इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर जल्दी पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.