संभल, जुलाई 6 -- Sambhal News: जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज और उमस भरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप, उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, डायरिया, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिल रहा है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों में वायरल संक्रमण, बुखार और पेट संबंधी शिकायतें बढ़ी हैं, जबकि बुजुर्गों में सांस संबंधी दिक्कत, कमजोरी और ब्लड प्रेशर की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं और डॉक्टरों को लगातार मरीजों ...