संभल, अक्टूबर 17 -- Sambhal News: गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने बहजोई में कलेक्ट्रेट के बाहर हाईवे की एक लेन पर बैठकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार से गन्ना मूल्य बढ़ाने, फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने और आलू किसानों को राहत दिलाने समेत कई मांगें उठाईं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में गन्ना केवल एक फसल नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों की मांगों पर फूटा भाकियू, अराजनैतिक का गुस्सा प्रदेश के करीब ...