संभल, नवम्बर 21 -- Sambhal News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए तिगरी, ब्रजघाट और राजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार रास्तों में बदलाव का सामना करना पड़ेगा। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्जन की तैयारी की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और सड़क व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार दोपहर 12 बजे से 24 नवंबर की रात 12 बजे तक यातायात डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के सिसौना डांडा और हरिबाबा धाम, साधुमणि तथा राजघाट में गंगा स्नान और मेले का आयोजन होगा। इनमें आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अलावा दूसरे जनपदों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में लोग गंगा किनारे रात्रि विश्राम भी करेंगे। संभल के अलावा ...