संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: कैलादेवी थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही व कार चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। शाहजहांपुर जिले में तैनात सिपाही गुरुवार सुबह मेरठ से ड्यूटी पर बाइक लेकर जा रहा था। गंगा एक्सप्रेस वे पर पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार भी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सिपाही अनुज कुमार व कार चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि सिपाही की हालत नाजुक है।

हिंदी ह...