संभल, नवम्बर 10 -- Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात दिल्ली से आजमगढ़ जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल संभल पहुंचाया। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बस में सौ से अधिक यात्रियों के सवार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अन्य यात्रियों को सुरक्षित बताया है। रविवार को डबल डेकर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से आजमगढ़ के लिए रवाना हुई थी। रात करीब दो बजे बस गंगा एक्सप्रेसवे पर बहजोई क्षेत्र के गांव करीमपुर के पास पहुंची। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लो...