संभल, जुलाई 11 -- Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे यूपीडा की सरकारी भूमि पर अवैध खेती का मामला सामने आया है। खिरनी से लेकर लहरावन तक कई स्थानों पर किसानों ने कथित रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर बाजरा और धान की फसल बो दी है। सड़क किनारे दूर-दूर तक फसलें लहलहाती दिखाई दे रही हैं, जबकि संबंधित विभाग अब तक इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जे की स्थिति बन सकती है। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे की भूमि पर खेती होने से भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और यूपीडा अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि य...