संभल, सितम्बर 17 -- Sambhal News: संभल। नखासा थाना क्षेत्र के कसेरूआ गांव में गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन को लेकर चला आ रहा करीब तीन साल पुराना विवाद बुधवार को फिर सामने आ गया। तहसील प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे कंपनी की शिकायत पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश शुरू कराई तो किसानों ने इसका विरोध कर दिया। किसानों ने एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान तय हिस्से से अधिक जमीन लिए जाने, कम मुआवजा मिलने और कुछ मामलों में जमीन एक्सप्रेसवे में शामिल किए जाने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने के आरोप लगाए। प्रशासन ने किसानों के आरोपों को खारिज करते हुए अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई की बात कही। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार की देखरेख में छह लेखपालों की टीम बुधवार को कसेरूआ गांव पहुंची। टीम ने सरकारी अभिलेखों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर एक्सप्रेसवे के लिए...