Sambhal News: खेत समतल कराने पहुंचे पिता और दो बेटों पर जानलेवा हमला, 24 पर केस
संभल, अगस्त 6 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा पिता और उनके दो बेटों पर धारदार हथियारों तथा लाठी-डंडों से कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के विवरण कस्बा निवासी आलोक पुत्र अजयपाल ने बताया कि उनके पिता अजयपाल ने तीन अगस्त को गांव रिवाड़ा में गाटा संख्या 502, रकबा 0.857 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अजयपाल अपने बेटों शिवकुमार और पुनीत के साथ खेत को समतल कराने पहुंचे थे। तहरीर के अनुसार, इसी दौरान गांव रिवाड़ा निवासी वीरेंद्र, कुंवरपाल, नौरंगी, ब्रह्मपाल, बिनोद, जुगेन्द्र, अजयपाल, कौताली और सत्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.