Sambhal News: खेत में दो किसानों को सांप ने डसा, एंटी स्नैक बैनम से बची जान
संभल, जुलाई 20 -- Sambhal News: खेतों में सिंचाई के दौरान सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो किसानों को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी-वेनम उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। रायसत्ती क्षेत्र के गांव महमूदपुर इम्मा निवासी उमेश चंद के 28 वर्षीय पुत्र जतिन कुमार खेत की सिंचाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में करीब ढाई फीट लंबा सांप उनके पैर से लिपट गया। कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगा और पैर सुन्न पड़ने लगा। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां एंटी-वेनम उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया。
ब्रजपाल सिंह की घटना उधर, रजपुरा क्षेत्र के गांव पानीबाड़ा निवासी ब्रजपाल सिंह पुत्र लाखन सिंह भी खेत की सिंचाई कर रहे थे। खेत में काम करते समय सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रजपुरा के सरकारी अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.