संभल, अक्टूबर 20 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी नत्थो देवी ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने खेत की मेड़ काट दी। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें जगह-जगह गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...