Sambhal News: खुलासा : जमीन कब्जाने की चाह में सगे भाई और मां की कर दी हत्या
संभल, नवम्बर 9 -- Sambhal News: बहजोई में जमीन के लालच में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सगे भाई और मां की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने वाले तीन आरोपियों को बहजोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि वारदात को मृतक के सगे भाई किशनपाल ने अपने दो बेटों अमित उर्फ मिंटू और संजीव के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तकिया और मोटरसाइकिल बरामद की है। रविवार को पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया। एसपी के मुताबिक, बहजोई कोतवाली के गांव करीमपुर निवासी राकेश और उसके भाई किशनपाल के नाम करीब 30 बीघा जमीन थी। आरोप है कि राकेश के नाबालिग रहते किशनपाल ने 13 बीघा जमीन बेच दी थी। इसके बाद राकेश के हिस्से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.