Sambhal News: कोहरे का कहर रोकने को एक्सप्रेसवे पर थमेगी रफ्तार, 15 फरवरी तक नए नियम लागू
संभल, नवम्बर 29 -- Sambhal News: सर्दियों में घने कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमित कर दी गई है। नई व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इसके तहत रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कार अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा, अन्य बड़े वाहन 50 और मालवाहक वाहन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। वहीं, सुबह आठ बजे से शाम चार बजे और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक के लिए भी अलग-अलग गति सीमा निर्धारित की गई है। एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना होगा, ताकि कम दृश्यता के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- Amroha News: कोहरे के बीच यातायात बुरी तरह प्रभावित,रेंगे वाहन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.