संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: चालक को नींद की झपकी आने से शुक्रवार देर रात संभल-बहजोई मार्ग पर मोहल्ला नाला के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे 60 वर्षीय मुकेश की मौत हो गई, जबकि सूरज और हरेंद्र घायल हो गए। कार में सवार सौरभ और कुलदीप सुरक्षित बच गए। बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र से पांच लोग शुक्रवार रात करीब 11 बजे कार से उत्तराखंड के चंपावत कोर्ट में तारीख पर शामिल होने जा रहे थे। कार सलीमपुर निवासी मुकेश चला रहा था। कार संभल कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला नाला के पास पहुंची तो मुकेश को नींद की झपकी आ गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवक की मौत इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में मुकेश, सूरज और हरेंद्र घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने सभी को कार से...