संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: एमजीएम पीजी कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण योजना का जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगरा विश्वविद्यालय आगरा में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण और प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाब देवी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा रहीं। जिन्होंने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब देवी एवं अतिथियों के द्वारा किया गया। मां सरस्वती की वंदना छात्राओं द्वारा की गई। प्राचार्य एमजीएम कॉलेज प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज उच्च शिक्षा में निरंतर विकास हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री शिक्षक...