संभल, सितम्बर 4 -- Sambhal News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गुरुवार को राधा स्नेह युवा मंच की ओर से खत्री धर्मशाला रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंग से सजे समारोह में श्रद्धालु देर रात तक कृष्ण भक्ति में सराबोर रहे। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने खासा उत्साह पैदा किया, जबकि आकर्षक नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शुक्ला आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक नृत्य-नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: बीएसएम विद्यालय में जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने मोहा मन...