Sambhal News: कुट्टी काटते समय सांप ने युवक को डसा
संभल, अगस्त 19 -- Sambhal News: कोतवाली क्षेत्र के निवासी मोहित चौधरी पशुओं के लिए कुट्टी काट रहे थे। इसी दौरान अचानक वहां मौजूद सांप ने उन्हें डस लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मोहित को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया और उनकी हालत पर नजर रखने के लिए भर्ती कर लिया। चिकित्सकों ने करीब 24 घंटे तक मोहित को निगरानी में रखा। उपचार के दौरान उनकी हालत में लगातार सुधार होता रहा। हालत सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार के लिए एडवाइजरी जारी इसके बाद परिजन मोहित को लेकर घर लौट गए। घटना के बाद गांव में भी काफी देर तक सांप के डसने की चर्चा होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.