संभल, अगस्त 30 -- Sambhal News: बहजोई। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। बैठक में किसानों ने बिजली आपूर्ति और जर्जर विद्युत लाइनों की समस्या प्रमुखता से उठाई। किसानों ने बेरनी और डारनी बिजलीघरों का संचालन संभल जिले से कराने, जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने तथा क्रय-विक्रय के बाद राजस्व पोर्टल पर दाखिल-खारिज अपडेट कराने में आ रही दिक्कत दूर करने की मांग की। सीडीओ ने किसानों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। किसानों ने महावा नदी का पानी गंदा होने की समस्या उठाते हुए नदी को पुनर्जीवित कराने का सुझाव दिया। वहीं, अरिल नदी पर जारई गांव से निकलने वाले नाले को पक्का और चौड़ा कराने की मांग भी रखी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद ने किसानों को धान, गन्ना, उड...