संभल, जुलाई 26 -- Sambhal News: थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी किशोर रविवार सुबह गांव से बनियाठेर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में सड़क पर जहरीले सांप ने उसे डस लिया। किशोर ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन बाइक से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां उसे चिकित्सकों ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। मानकपुर नरौली गांव निवासी मोसिन(16) पुत्र नन्ने रविवार की सुबह घर का सामान लेने गांव बनियाठेर जा रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा, तो सड़क पर झाड़ियों से निकले सांप ने उसके पैर में डस लिया। किशोर तुरंत घर पहुंचा और उसने परिजनों को पर में सांप के डसने की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती परिजन आनन-फानन में किशोर को बाइक से चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंचे...