संभल, जुलाई 7 -- Sambhal News: थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्ष 11 माह की नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है और उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। पीड़िता की मां ने बताया कि घटना 6 जुलाई की रात करीब एक बजे की है। उनका आरोप है कि गांव का एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बेटी को जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। चौकी प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए संभाव...