Sambhal News: काले बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, बारिश के इंतजार में रहे लोग
संभल, सितम्बर 1 -- Sambhal News: मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। बादलों की वजह से तेज धूप से राहत मिली और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देखकर लोगों को झमाझम बारिश की उम्मीद बंध गई। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। लोग बार-बार आसमान की ओर देखते रहे और बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम में बदलाव का असर बाजार और सड़कों पर भी दिखाई दिया। गर्मी कम होने से लोग सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक सहज नजर आए। वहीं किसानों की निगाहें भी आसमान पर टिकी रहीं। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी बारिश होगी, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना के बीच लोगों को अभी भी झमाझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.