संभल, जुलाई 17 -- Sambhal News: जनपद में कई दिनों से बारिश नहीं होने से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन हो या रात, चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। शुक्रवार सुबह भी तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला तो लोगों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री व न्यूनतम 30.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार दोपहर आसमान में घने काले बादल छा गए और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन मौसम सुहाना होने से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। शाम तक आसमान में काले बादल छाए रहे। जिससे लोगों को उम्मीद थी कि तेज बारिश होगी लेकिन नहीं हुई। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ...