संभल, अक्टूबर 13 -- Sambhal News: काली देवी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब काफूरपुर, हिंदुस्तान लाइव। विकासखंड असमोली क्षेत्र के अखबंदपुर (खूनपुर) गांव में काली देवी मंदिर पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व काली देवी मंदिर से श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के परिक्रमा मार्ग से होते हुए विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरी और कथा स्थल पर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।कलश यात्रा में गोरी, डोली, रजनी, प्रवेश, रूबी और प्रियांशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद विधि-विधान से हवन-पूजन और कलश पूजन किया गया। इसके बाद ...