संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: जनपद में रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस से बेहाल रहे लोगों को सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज ने राहत दी। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं और ठंडी हवाओं के बीच मौसम सुहाना हो गया। मौसम के इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि शहर में बारिश नहीं होने से लोगों का इंतजार बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह करीब 11 बजे सौंधन क्षेत्र में अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर हुई बूंदाबांदी से जहां मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बूंदाबांदी को देखकर किसानों के चेहरे पर भी उम्मीद जगी, लेकिन धान की फसल के लिए अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं होने से उनकी चिंता कम नहीं हुई है। किसानों का कहना है...