संभल, अक्टूबर 18 -- Sambhal News: बहजोई में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आनन फानन घायल युवक को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनेटा निवासी जसवंत ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर 1 बजे करीब जिला अमरोहा के थाना आदमपुर के गांव गुरेठा निवासी दामाद चंद्रभान पुत्र राजेश्वर बमनेटा से बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर चालक फरार जैसे ही उसकी बाइक संभल रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से आगे निकली तभी संभल की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्ष...