संभल, अक्टूबर 25 -- Sambhal News: उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन की 69वीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जीएसटी-आयकर विषयक संगोष्ठी का आयोजन संभल-हसनपुर मार्ग स्थित कुरकावली के एके रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन ने की। इसमें प्रदेशभर से आए कर अधिवक्ताओं ने भाग लेकर कर कानूनों की जटिलताओं और व्यावहारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एटा के जिला न्यायाधीश अहमद उल्ला खान मौजूद रहे। गुरुग्राम से आए जीएसटी विशेषज्ञ अतुल कुमार गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। संगोष्ठी में जीएसटी अधिनियम के हालिया संशोधनों, धारा 73 व 74 के नोटिस, आयकर रिफंड और अपीलीय प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ ने करदाताओं और अधिवक्ताओं की व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान बत...