संभल, अगस्त 7 -- Sambhal News: सावन माह में शिवभक्तों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बने गुन्नौर-सैमला मार्ग की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार विभाग हरकत में आया है। करीब एक किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग पर शुक्रवार को मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। विभाग की ओर से जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा कराने की बात कही जा रही है। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़िये गुन्नौर-सैमला मार्ग से होकर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचते हैं। लंबे समय से सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के साथ बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई थी। इससे कांवड़ियों के साथ ही स्थानीय राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी।इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 25 जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने...