Sambhal News: कांवड़ियों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
संभल, अगस्त 10 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र में सोमवार को भैंसोड़ा स्थित भट्टे के मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर निवासी सचिन कुमार और सौरन सिंह बाइक से बृजघाट गंगा से जल लेकर असमोली क्षेत्र के गुमसानी स्थित प्राचीन झारखंडी महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मुरादाबाद निवासी इम्तियाज की बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों की पिकअप पलटी, 12 घायल स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.