Sambhal News: कहीं दिख रहा तेंदुआ, कहीं मिल रहे निशान, कैमरों में नहीं आ रहा नजर
संभल, अक्टूबर 26 -- Sambhal News: जनपद में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आए दिन किसी न किसी इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा सामने आ रही है। कभी बहरामपुर तो कभी काफूरपुर और गुन्नौर क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। कहीं तेंदुआ दिखाई देने की बात कही जा रही है तो कहीं उसके पंजों के निशान मिलने की चर्चा है। लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। वन विभाग की ओर से तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभागीय टीम क्षेत्र में निगरानी भी कर रही है, लेकिन अभी तक कैमरों में तेंदुए की गतिविधियां कैद नहीं हो सकी हैं। इससे तेंदुए की वास्तविक मौजूदगी को लेकर असमंजस बना हुआ है।उधर, ग्रामीणों में डर कम होने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.