संभल, अगस्त 20 -- Sambhal News: कलक्ट्रेट परिसर के बराबर स्थित बड़े मैदान में अब संगठनों और राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन व अनशन के लिए पहले से तय व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं का हवाला देते हुए मैदान को निर्धारित धरना स्थल घोषित करने संबंधी पिछले दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के बाद वर्ष 2021 और 2025 में तय की गई व्यवस्था समाप्त हो गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी संगठन, राजनीतिक दल या अन्य समूह के धरना-प्रदर्शन अथवा अनशन के लिए स्थल का निर्धारण प्रचलित नियमों और शासनादेशों के अनुसार अलग से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नौकरी से बाहर हुए पूर्व कर्मियों का प्रोजेक्ट भवन पर धरना जिलाधिकारी ने दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव स...