Sambhal News: करंट से झुलसा किशोर, रचा अपहरण और करंट लगाने का नाटक
संभल, जुलाई 8 -- Sambhal News: चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में चाय की दुकान पर काम करने वाला 15 वर्षीय किशोर सोमवार देर शाम रास्ते से गुजरते समय करंट से झुलस गया। किशोर रातभर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। मंगलवार दोपहर किशोर झुलसी व घायल हालत में घर पहुंचा और परिजनों को दुकानदार व उसके साथी पर अपहरण कर नशे का इंजेक्शन देकर करंट लगाने का आरोप लगाया। परिजनों ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल व किशोर से पूछताछ की तो सामने आया कि परिजनों ने डांट दिया था। इसलिए किशोर ने अपहरण कर यातनाएं देने की कहानी रची। शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी हिमांशु (15) पुत्र जयवीर सिंह चाय की दुकान पर काम करता है। सोमवार को उसे परिजनों ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर वह सोमवार देर रात घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.