संभल, सितम्बर 22 -- Sambhal News: बनियाठेर के कस्बा नरौली में सोमवार को विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हिडौली निवासी हरकिशन ने नौ माह पहले बेटी मधु की शादी नरौली निवासी निगेन्द्र के साथ की थी। सोमवार को पति निगेन्द्र मधु को मायके से ससुराल ले कर गया था। दोपहर में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरबाजा बंद कर लिया। दोपहर में करीब दो बजे पति ने मधु को आवाज देकर कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन अंदर कोई जवान नहीं मिला। इसके बाद पति ने जब खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जिसे देख उ...