Sambhal News: कभी काले बादल, कभी तेज धूप, फिर बारिश ने दी राहत
संभल, अगस्त 26 -- Sambhal News: तहसील क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने दिनभर कई रंग बदले। सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। करीब 12 बजे अचानक बादल छंटे और तेज धूप निकल आई। इससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान 33.3 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर करीब तीन बजे मौसम ने फिर करवट ली। आसमान में बादल छा गए और कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर बदलते मौसम के बीच कभी धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ स्थानों पर रास्तों पर कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों और दोपहिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.