संभल, जुलाई 14 -- Sambhal News: असमोली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मढ़न में मंगलवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस, पीएसी और आरएएफ की भारी मौजूदगी में सरकारी कब्रिस्तान की भूमि पर बनी ईदगाह पर बुलडोजर चलाया। सबसे पहले 25 फीट ऊंची ईदगाह की मीनार को गिराया गया और फिर इसके बाद शेष निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। साथ ही एक महिला की जमीन पर बने दो पक्के मकानों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान स्वयं जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे और स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- ईदगाह जमींदोज, 25 फीट ऊंची मीनार पर चला बुलडोजर, संभल में प्रशासन की बड़ी कार्रवाईराजस्व संहिता के तहत कार्रवाई तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ...