Sambhal News: कढ़ी में मरा मेंढक निकलने का आरोप, विरोध पर जान से मारने की धमकी
संभल, नवम्बर 19 -- Sambhal News: रजपुरा थाना क्षेत्र में रजपुरा बिजलीघर के सामने स्थित हरि बाबा नान भंडार होटल में खाना खाने पहुंचे एक व्यक्ति ने कढ़ी में मरा हुआ मेंढक निकलने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर होटल संचालक और उसके भाई पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।सिंघौली निवासी महावीर शर्मा के अनुसार, वह 17 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे हरि बाबा नान भंडार होटल पर खाना खाने पहुंचे थे। आरोप है कि होटल संचालक उमेश के भाई ने उन्हें खाना परोसा। इसी दौरान कढ़ी में उबला हुआ मरा मेंढक निकला। इस पर उन्होंने विरोध जताया तो होटल संचालक उमेश और उसके भाई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि होटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.