संभल, सितम्बर 6 -- Sambhal News: असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा गालबपुर में रविवार सुबह कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में एक 11 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में बालक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। रविवार सुबह गांव में कुछ ग्रामीण अपने-अपने घरों की छतों से पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक पतंग कटकर टूटकर नीचे की ओर जाने लगी। पतंग को पकड़ने के लिए कई बच्चे उसके पीछे दौड़ पड़े। इनमें साहिल पुत्र भूरा उम्र 11 वर्ष भी शामिल था।

किशोर की करंट की चपेट में आने की जानकारी कटी हुई पतंग मांझे सहित बिजली के तारों में फंस गई। साहिल ने जैसे ही पतंग को छूने का प्रयास किया। तो वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

मौके पर अफरा-...