संभल, जुलाई 25 -- Sambhal News: टीबी की बीमारी ठीक करने के अंधविश्वास के चलते कछुए को लाकर उसका मांस बनाने की सूचना पर शनिवार को पुलिस और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। कोतवाली क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में पहुंची टीम को घर के अंदर बाल्टी में एक जिंदा कछुआ मिला। वन विभाग ने कछुए को कब्जे में लेकर सुरक्षित रेस्क्यू किया, जबकि पूछताछ के लिए दो लोगों को कोतवाली लाया गया। तेलियान मोहल्ला निवासी एक युवक की पत्नी काफी समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने उसे भ्रमित करते हुए कहा कि जिस पानी में कछुआ रहता है, उसका सेवन करने से बीमारी में फायदा होगा। इसी बात के चलते युवक ने कछुआ लाने का इंतजाम किया। बताया गया कि युवक ने मोहल्ला खुर्जा निवासी अपने परिचित से करीब 400 रुपये में एक कछुआ खरीदा और उसे घर ले आया। कछुए ...